Follow Us:

शिमला: ब्रेक फेल होने से पलटी HRTC की बस, 21 यात्री घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला जिले के जुब्बल के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम के रोहडू डिपो की बस अचानक पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब चार बजे ब्यास से चिड़गांव जा रही एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ।

सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।