लद्दाख: बर्फीले तूफान में 3 की मौत, 7 की तलाश जारी

<p>जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में आए बर्फीले तूफान में 10 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका थी। जानकारी के अनुसार इन फंसे हुए 10 लोगों में से 3 की मौत की खबर आ रही है बाकी बचे 7 पर्यटकों को निकालने के लिए सेना और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के खारदुंगला पास में बर्फीला तूफान आया है।</p>

<p>इस तूफान में 4 गाड़ियों के चपेट में होने की खबर भी है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक गाड़ी सहित बर्फ के नीचे दबे हैं। सेना और पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को बचाने में जुटी हैं।</p>

<p>हालांकि तापमान बेहद कम होने की वजह से उन्हें मुश्किलें आ रही हैं। खारदुंगला पास लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी है जो कि 18,380 फीट की ऊंचाई पर है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पहाड़ों में मिलेगी गर्मी से राहत, छह दिन बरसेंगे बादल

आने वाले छह दिन तपती गर्मी से राहत मिलती रहेगी। वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…

11 mins ago

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन सेरी मंच पर शक्ति…

32 mins ago

12 मई तक सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचाएं 12-डी फार्म: DC

12 मई तक सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचाएं 12-डी फार्म: डीसी आवश्यक सेवाओं में…

47 mins ago

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार: CM

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार: सीएम पिछड़े…

51 mins ago

लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन चार तो धर्मशाला में एक नामांकन हुआ दाखिल

लोकसभा के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं भरा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए…

56 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा में डाॅ हनीश ठाकुर क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा विभाग में देंगे सेवाएं

फोर्टिस कांगड़ा में डाॅ हनीश ठाकुर क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा विभाग में देंगे सेवाएं डाॅ…

1 hour ago