Follow Us:

चंबा: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर किया ये काम…

पी. चंद |

देश में घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं, प्रशासन ने भले ही महिलाओं के लिए विशेष कानून और महिला थानों की सुविधा की है, लेकिन महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला चंबा के ठुन्डू में सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया और हत्या के बाद अपनी पत्नी के शव को चुपके से जंगल में दफना दिया। पुलिस ने जंगल में महिला के शव को बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति को IPC की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।