पति करता था चरित्र पर शक, पत्नी के हाथों पर जलते अंगारे रख ली अग्निपरीक्षा

<p>सीता की अग्निपरीक्षा की तर्ज पर मथुरा में भी एक युवती को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी। मामला मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव नगलाबरी का है। शादी के बाद से ही पीड़िता का पति उसके चरित्र पर शक करता । इसी कड़ी में पीड़िता की सास और पति ने तांत्रिक का सहारा लिया। तांत्रिक के कहने पर उन्होंने बहू के हाथों में चूल्हे की जलती हुई लकड़ी रख दी। उनका कहना था कि हाथ जलने से बहू के खराब चरित्र की पुष्टि हो जाएगी। इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।</p>

<p>हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला फत्ते निवासी किशन सिंह ने डेढ़ साल पहले पुत्रियों पुष्पा और शिवानी की शादी नगला बरी निवासी सगे भाइयों यशवीर व जयवीर से की थी। कुछ दिन बाद ही जयवीर सिंह पत्नी शिवानी पर लांछन लगाते हुए मारपीट करने लगा। 18 अक्टूबर को शिवानी को गांव के ही एक रिश्तेदार के घर बुलाई पंचायत में पेश किया गया। इसमें कुछ ग्रामीणों के साथ एक महिला भी शामिल थी।</p>

<p>महिला खुद को तांत्रिक होने का दावा करती है। मामला पंचों के सामने रखा गया। तांत्रिक महिला ने पंचायत में फरमान सुनाया कि दोनों में विवाद की हकीकत का पता लगाने के लिए उनकी हथेली पर जलती आग रखी जाए। जिसका हाथ जल जाएगा, वही दोषी होगा। पंचों ने भी समर्थन किया। पहले अंगार जयवीर &uml;सह के हाथ पर रखा। उसने अंगार को दोनों हाथों में उलट-पुलट कर जमीन पर फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलसा। इसके बाद अंगार शिवानी के हाथ पर रखा। उसके हाथ बुरी तरह से झुलस गए।</p>

<p>मामले की जानकारी मायके वालों को हुई तो वे नगला बरी पहुंचे और बुधवार रात को पीडि़ता शिवानी के पिता ने सास, ससुर, जयवीर, उसके भाई यशवीर और दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा थाना मांट में दर्ज कराया है। एसएसआइ गिरीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तांत्रिक महिला समेत पंचायत में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

16 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

39 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago