क्राइम/हादसा

महिला IAS का पति पर आरोप, ‘मेरे वेतन से सिर्फ देता रहा 6 हजार रुपए’

लखनऊ के विपुलखंड स्थित सीएसआई टावर में रहने वाली एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपने पति पर कई सालों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 1990 में शादी के बाद से ही पति उन्हें धमकाते रहे। दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। साथ ही उनके वेतन से सिर्फ छह हजार रुपये देते थे।

इसके अलावा उनके कई दस्तावेज और खातों में फर्जी तरीके से अपना नाम भी जुड़वा लिया ताकि वह उसमें से रुपये निकाल सके। कोरोना से संक्रमित होने पर पति ने उन्हें गलत दवाएं देने का प्रयास किया। पीड़ित महिला अधिकारी के पति रेलवे में बड़े पद पर थे और अब रिटायर हो गये हैं। गोमतीनगर पुलिस ने 31 जनवरी की रात इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एसीपी गोमतीनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि पति ने वर्ष 2015 में बैंक खातों में गलत तरीके से अपना नाम भी जुड़वा लिया था।

महिला आईएएस अधिकारी के मुताबिक उनकी शादी 5 मई, 1990 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उन्‍हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पति उन्हें धमकाते रहते थे। पिछले 32 सालों से वह उनका उत्‍पीड़न कर रहे हैं। यही नहीं उन्‍हें मिलने वाले वेतन पर भी पति ने अपना नियंत्रण बनाए रखा था। अधिक रुपये मांगने पर उनकी पिटाई की जाती थी।

महिला आईएएस के मुताबिक उनकी पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड उनके पति ही अपने पास रखते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पति ने उनके नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बना कर उन्हें उनके वेतन खाते से जोड़ दिया था। यही नहीं कोराना संक्रमण के दौरान बीमारी के बारे में पति ने जानकारी छिपाई ताकि उनका सही से इलाज न हो सके।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

5 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

5 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

5 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

9 hours ago