Follow Us:

BREAKING: IGMC में गोलीकांड!, सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइज़र पर किया फायर

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में रविवार सुबह गोलीकांड की घटना की ख़बर है। यहां एक सफाई कर्मचारी ने सफाई सुपरवाइज़र पर किसी कहासुनी के पीछे गोली चला दी। हालांकि, सुपरवाइज़र को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है और वे बाल-बाल बच गया है। मौके पर IGMC अस्पताल में हड़कंप मच गया और प्रशासन इसपर जवाब देने से कतरा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुपरवाइज़र ने कुछ ही दिन पहले सफाई कर्मचारी को काम से निकाला था। उसकी निष्कासन का कारण ड्यूटी के टाइम पर नशे में रहना बताया गया था, जिसके चलते उसे बाहर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है और उसे मामूली मारपीट की घटना बताया जा रहा है।

पीड़ित सुपरवाइज़र ने सदर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है और आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है।