कसौली: अवैध होटल गिराने गई टीम पर चली गोलियां, महिला अधिकारी की मौत

<p>कसौली में अवैध होटल गिराने गई टीम पर एक व्यवसायी ने गोलियां बरसा दी, जिससे टीसीपी महिला अधिकारी शशिबाला की मौत हो गई है। इसके अलावा एक और अधिकारी को भी छाती में गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक, महिला अधिकारी के सिर पर गोली लगी है, जबकि दूसरे अधिकारी की छाती पर।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोर्ट के आदेशों पर महिला अधिकारी सहित टीसीपी की पूरी टीम 14 अवैध होटल को गिराने के लिए कसौली गई थी। इस दौरान जब एक व्यवसायी से <span style=”color:#27ae60″>नारायणी गेस्ट हाउस</span> खाली करने को कहा तो उसने गोली चला दी, जो दो अधिकारियों को लगी। दोनों अधिकारियों को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला अधिकारी की मौत की पुष्टि कर दी।</p>

<p>वहीं, घटनाक्रम का पता चलने पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और छानबीन की जा रही है। अभी तक आरोपी की ग़िरफ्तारी नहीं हुई और वे मौके से फरार चल रहा है। आरोपी की पहचान विजय कुमार के नाम से हुई है जो नारायणी गेस्ट हाउस का मालिक है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 min ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

29 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

52 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago