ज्वालामुखी में अफीम की खेती का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

<p>ज्वालामुखी के सियालकड़ गांव में अवैध अफीम के 131 पौधे के बरामद किए हैं। हालांकि इनमें से 25 पौधे खेत में लगे हुए पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजीर सिंह, इत्तर सिंह और प्रीतम चंद के रूप में हुई है। तीनों ही आरोपी सियालकड़ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। एएसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। उधर, पुलिस की रेड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने NDPS के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही अफीम के पौधों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।</p>

<p>फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से छानबीन कर रही है। रिमांड के बाद ही होगा खुलासा मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिर उक्त आरोपी कब से इस धंधे में संलिप्त हैं तथा यहां अफीम की खेती करने के बाद इसे आगे किसे बेचा जाता है। साथ ही यह खेती उक्त आरोपी द्वारा कब से की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1132).jpeg” style=”height:693px; width:1000px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

8 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

8 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

9 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

10 hours ago