मंडीः नाबालिगा के अपहरण और शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को कैद औऱ जुर्माना

जिला मंडी में नाबालिग लड़की का अपहरण करने औऱ शारीरिक शोषण करने के जुर्म में उतरप्रदेश के युवक को सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार जिला न्यायवादी कुलभूशण  गौतम ने बताया कि 2 मई 2016 को सुंदरनगर थाना में नाबालिगा के माता पिता ने यह रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बेटी पहली मई 2016 को अपनी सहेली से मिलने गई थी मगर वापस नहीं लौटी।

इस मामले की छानबीन थाना में तैनात तत्कालीन आईपीएस अधिकारी साक्षी वर्मा ने बतौर थानाध्यक्ष की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगा को गुजरात राज्य के गांधीधाम से बरामद किया औऱ इस मामले में ओम पुत्र प्रीतम सिंह फतेहनगर मीरागाशी जिला कासगंज उतरप्रदेश को गिरफ्तार किया जो उसे बहला फुसलाकर बस स्टैंड से दिल्ली और वहां से गुजरात ले गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी कुलभूशण गौतम और उपजिला न्यायवादी सुरेश कुमार ने पैरवी की और 19 गवाहों को पेश करके जुर्म साबित किया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मंडी अपर्णा शर्मा की विशेष पोस्को अदालत ने नाबालिग के अपहरण और उसके साथ जवरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के एक मामले में निर्णय देते हुए आरोपी को विभिन्न धाराओं में कठोर कैद औऱ जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने भादंसं की धारा 363 के तहत 2 साल की कठोर कैद और 5 हजार रूपए जुर्माना, 366 तहत 5 साल की कठोर कैद और 5 हजार रूपए जुर्माना, 376 के 7 साल की कठोर कैद और 5 हजार रूप्ए जुर्माना और पोस्को एक्ट की धारा 4 के तहत 7 साल की कैद औऱ 5 हजार रूपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे 6 महीने की और कैद भुगतनी होगी। अदालत ने पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 6 लाख रूपये बतौर मुआवजा अदा करने के भी आदेश जारी किए।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

9 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

10 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

10 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

12 hours ago