Follow Us:

चंबा में दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

मृत्युंजय पूरी |

आज दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे चंबा के तेलका लचोड़ी सड़क पर नवेही के पास एक कार अनियंत्रित होकर 2 सौ मीटर नाचे गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार कार सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे पंताह वाली सड़क पर जा गिरी।

कार में दो लोग सवार थे जिनमें चालक रमेश कुमार (40) पुत्र अच्छरू राम गांव तेलका ड़ाकघर मौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि देहरा कांगड़ा की रहने वाली  रितिका (30) की मौके पर ही मौत हो गई। रितिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां में डाक्टर के रूप में कार्यरत थी।

घायल चालक को 108 में डालकर चंबा अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।