Follow Us:

दुबई में महिला ने ब्वॉयफ्रेंड का किया कत्ल, शव से बिरयानी बनाकर मजदूरों को खिला दी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दुबई की एक महिला ने प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसके पहले उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए फिर बिरयानी बनाकर पास में काम करने वाले मजदूरों को खिला दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब 30 वर्षीय मोरक्कन महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का बॉयफ्रेंड 7 साल से उसके साथ रिलेशन में था लेकिन शादी किसी दूसरी महिला से करने वाला था। इस बात को लेकर दोनों में हुए झगड़े के दौरान महिला ने युवक का कत्ल कर दिया।

पूछताछ के दौरान महिला ने यह भी बताया कि कत्ल छिपाने के लिए उसने ब्वॉयफ्रेंड के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और इसे कहीं फेंकने के बजाय उसने शव के कुछ टुकड़ों की बिरयानी बना दी और बाकि के बचे मांस को पड़ोसियों के कुत्तों को डाल दिया।

वहीं इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के भाई को मिक्सी में फंसा हुआ दांत मिला। मिक्सी में दांत मिलने से महिला के भाई को कुछ शक हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जब पुलिस ने घर में मिले दांत का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि यह दांत महिला के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है। आरोपी महिला ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद अपने एक दोस्त की मदद से पूरे घर की सफाई की थी। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।