Follow Us:

बंदरों को भगाने के लिए चलाई गोली, नाबालिग घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर में एक नाबालिग को गोली के छर्रे लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली बंदरों को भगाने के लिए चलाई गई थी। मामला धारटीधार के कसोगा का है, जहां नरेश कुमार अपने दो दोस्तों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस दौरान वे तीनों कसोगा पैराफिट पर बैठ गए, तभी नरेश को कहीं से गोली के छर्रे लग गए।

इस घटना में नरेश के हाथ और घुटने गोली की छर्रे लग गए। कहा जा रहा है कि नरेश के घरवालों ने ही बंदरों को भगाने के लिए गोली चलाई थी, जिससे वह घायल गया। पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि यह गोली किसने चलाई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।