क्राइम/हादसा

ऊना: मैड़ी बाबा में गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर फटा, 1 की मौत- 3 घायल

ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 साल के बच्चे सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना जोरदार था कि सिलेंडर के धमाके की जद में आकर एक व्यक्ति की घुटने के नीचे से टांग अलग हो गई। इस मरीज़ ने अस्पताल ले जाते वक़्त दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नेक राज पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का की मौत हो गई।

घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब में लाया गया है। यहां से तीन घायलों को उनके स्वजन उपचार के लिए अपने-अपने स्थानीय अस्पतालों में पंजाब लेकर चले गए हैं, जबकि एक घायल का उपचार अम्ब अस्पताल में ही चल रहा है। एएसपी ऊना एवं मेला पुलिस अधिकारी मैड़ी प्रवीण धीमान ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि सुबह करीब सवा सात बजे बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सेक्टर-4 गुरुद्वारा कुज्जासर मेले में यह हादसा हुआ। यहां गुब्बारे बेचने वाला एक व्यक्ति में गुब्बारों में हवा भर रहा था कि अचानक सिलेंडर फट गया और सिलेंडर के धमाके की चेपट में आकर ये सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में नेक राज की एक टांग घुटने के नीचे से अलग हो गई और गुरमीत सिंह की टांगों व आंखों में चोट आई।

 

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

10 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

10 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

17 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

17 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

17 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

17 hours ago