<p>J&K में भारी हिमपात से कई स्थानों पर हिमस्खलन होने से 3 जवानों बर्फ में दबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बटालिक सेक्टर में भारतीय सेना के 5 जवान इस हिमस्खलन में फंस गए थे। जिनमें से 3 सैनिकों की मौत की खबर है और बर्फ में दबे 2 सैनिक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।</p>
<p>इस संबंध में भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने जानकारी दी कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई।</p>
<p>इतना ही नहीं, J&K में हिमस्खलन के अलावा भारी बारिश की वजह बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में भी 10 जवानों की मौत बर्फ में दब जाने से हुई थी। इन हालातों के बीच आर्मी की ओर से बचाव कार्य जोरों पर किया जा रहा है। ANI की खबर के मुताबिक भारी बारिश के बाद अब झेलम नदी का स्तर घटने लगा है।</p>
धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…
धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…
आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन,…
केलांग 16 मई : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के दारचा से आगे बारालाचा दर्रा लेह…
कुल्लू: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं को उनके पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए…
हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…