<p>हिमाचल में सेक्स रैकेट जैसे काले धंधे बढ़ते जा रहे हैं। पर्यटन नगरी में तो सेक्स रैकेट चलाना इन दिनो कमाई का साधन बन गया है। हिमाचल में एक के बाद पर्यटन नगरियों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा रहा है। इसी कड़ी गुरुवार को हिमाचल की मशहूर पर्यटन नगरी मनाली में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया।</p>
<p>पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे इस धंधे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और धंधा करने वाले होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई तीनो महिलाएं विदेशी हैं और पुलिस ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।</p>
<p>एएसपी कुल्लू के मुताबिक, डीएसपी और अन्य जवानों की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर उन्होंने तीन विदेशी महिलाओं समेत होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने तजानियां की 2 और यूगांडा की एक महिला समेत देवभूमि नाम के होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…