Follow Us:

ऊना: अनियंत्रित होकर झील में समाई कार, 1 युवक की मौत

|

गोविंद सागर झील लठियानी ऊना के तट पर एक कार हादसा पेश आया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार लठियानी घाट पर हमीरपुर ज़िला के तीन लोग कार में सवार होकर आए। अचानक कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई, जिसमें एक युवक की मौत होगी जबकि पति पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान विकास (30)के रूप में हुई है जबकि विशाल और उनकी 25 वर्षीय पत्नी काजल घायल है। ये सभी शास्त्री नगर मेहरे हमीरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।