Follow Us:

हमीरपुर: IPH कर्मचारी ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हमीरपुर जिले के नादौन में आईपीएच विभाग के एक कर्मचारी पर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। नादौन कस्बा की महिला ने आईपीएच विभाग के कर्मचारी पर घर में घुसकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना नादौन में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दी।

जानकारी के अनुसार वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। शिकायत मिलने के बाद नादौन पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।