Follow Us:

नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर पलटी ITBP की बस, 7 जवान घायल

समाचार फर्स्ट |

नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर धोलाकुआं के पास आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई।  हादसे में 7 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती करवाया गया है। हादसा सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब पेश आया है।

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के 13 जवान चंडीगढ़ के पंचकुला से देहरादून खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच सुखचैनपुर के पास अचानक बस पटल गई। हादसे में 3 महिला जवानों और 4 पुरुष जवानों सहित 7 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खामी की वजह से पेश आया है। पुलिस मौके पर पहुंच घटना के कारणों की जांच कर रही है।