Follow Us:

किन्नौर: सतलुज नदी में गिरी ITBP की गाड़ी, 2 जवान लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

किन्नौर के स्पीलो में आज सुबह ITBP की एक गाड़ी सड़क से लुढ़कर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में ITBP के 2 जवान लापता हो गए हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं की दोनों ही जवान नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। लापता जवानों की पहचान प्रदीप कुमार (29) निवासी हिमाचल और डोन्डुप निवासी अरुणाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में दो ही जवान सवार थे जो रिकांगपिओ से हुर्लिंग की तरफ जा रहे थे।