Follow Us:

J&K: गहरी खाई में गिरी ITBP की बस, 1 की मौत 34 घायल

समाचार फर्स्ट |

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में खूनी नाला के पास आईटीबीपी के जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस के खाई में गिर जाने की वजह से आईटीबीपी के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 34 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 35 जवान सवार थे। यह बस श्रीनगर से जम्‍मू की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद सुरक्षा बल के जवान कश्मीर के बडगाम से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।