Follow Us:

जवाहर सुरंग हिमस्खलन: 3 पुलिसकर्मियों को जीवित निकाला, 4 की मौत 3 लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में वीरवार को जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन होने से 10 पुलिसकर्मियों के फंस जाने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने 3 पुलिसकर्मियों को जीवित निकाल लिया है। 4 पुलिसकर्मी के शव मिले हैं जबकि 3 अभी भी लापता हैं। उन्हें बचाने के पूर प्रयास किए जा रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि वहां तैनात 10 पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं जबकि दस अन्य के फंस जाने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं।’ इस ऑपरेशन की शुरुआत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही थी। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं । जिले के कुछ हिस्सों में 5 फीट तक बफबारी हुई। स्नो ऐंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।