Follow Us:

J&K: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत 1 घायल

डेस्क |

जम्मू कश्मीर के सांबा में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा मानसर क्षेत्र के पास पेश आया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक कार मानसर रूट से होते हुए श्रीनगर जा रही थी। इसी दौरान जमोड़ इलाके में एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार सवारों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।