क्राइम/हादसा

J&K: कटरा में तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग, 2 की मौत 22 घायल

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां शुक्रवार दोपहर बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस में आग लग ई। बस में आग लगने की इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ये सभी लोग बस में सवार होकर वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई। बस में इंजन एरिया से आग लगी, जिसने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है। जिनमें से 3 जोकि गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें विशेष उपचार के लिए आगे रेफर कर दिया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

16 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

16 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

16 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

16 hours ago