Follow Us:

जुब्बल: 5.5 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट |

जुब्बल पुलिस ने 2 युवकों को 5.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राहुल चौहान (21) और अमित छाजटा (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों का आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने हाटकोटी कैंची के पास नाका लगा रखा थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों के 5.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।