Follow Us:

एक लाख की रिश्वत लेते MC धर्मशाला का JE गिरफ्तार

मनोज धीमान |

नगर निगम धर्मशाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेई जोगिंद्र कुमार को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने की है। बता दें कि विजिलेंस ने आरोपी जेई को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि जेई जोगिंद्र नक्शा पास करवाने की एवज में नंदनी थापा से दो लाख की डिमांड की थी। नंदनी थापा ने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए थे। एक लाख देना आज तय हुआ था। इसी बीच नंदनी थापा ने विजिलेंस  में मामले की शिकायत कर दी।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार  कर लिया है।  उसके बाद फायर ऑफिस में विजिलेंस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। विजिलेंस टीम ने जेई को ऑफिस से भी कुछ रिकार्ड जब्त किया है।