Follow Us:

कांगड़ा: 1 ग्राम हेरोइन और 144 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के 32 मील के पास त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर नाके बंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों से 1 ग्राम हेरोइन और 144 ग्राम चरस बरामद की है। ये कार्रवाई पुलिस की विशेष नारकोटिक्स सेल ने अमल में लाई है।

जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार रात को मुख्य आरक्षी ऋषिवंश के नेतृत्व में नाका लगाया था। नाके के दौरान शक के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों और सन्नी मेहरा पुत्र तिलक राज मेहरा निवासी नगरोटा बगवां हुई है। मुख्य आरक्षी ऋषिवंश ने मोटरसाइकिल व दोनों अभियुक्तों को जवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।