Follow Us:

कांगड़ा: देहरा पुल पर हादसा, बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

|

कांगड़ा: देहरा ब्यास पुल पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की दोनों टांगे फ्रैक्चर हो गई हैं। मृतक की पहचान बग्गा (35) निवासी गुरदासपुर पंजाब के तौर पर हुई है। दोनों पति-पत्नी देहरा के सुनहेत में ईंट के भट्ठे पर काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादस शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पेश आया है। हादसे के समय दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर देहरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ब्यास पुल पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रेक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में हिट कर दिया। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया जबकि पिछे बैठी महिला की दोनों टांगे फ्रैक्चर हो गईं।

वहीं, ट्रैक्टर पलटने से पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।