Follow Us:

कांगड़ा: बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, PWD के जेई की मौत, एक अन्य घायल

डेस्क | Updated :

डेस्क।

जिला कांगड़ा के तहत पड़ते जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान शाम सिंह (53) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी फारियां के तौर पर हुई है जबकि घायल की पहचान रवीन मिश्रा (57) निवासा धर्मशाला के रूप में हुई है। मृतक शाम सिंह PWD विभाग जवाली में जेई के पद पर कार्यरत था। जबकि घायल रवीन मिश्रा वर्क इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है जबकि घायल को इलाजे के लिए टांडा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक पर सवार होकर काम देखने गए थे। इसी दौरान जवाली उपमंडल के हार नामक स्थान पर उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुंचा जहां डॉक्टरों ने शाम सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।