Follow Us:

कांगड़ा: बाइक सवार श्रद्धालुओं ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

मनोज धीमान |

ज्वालामुखी में बने दी हट्टी नामक स्थान पर बाइक सवार श्रद्धालुओं ने सकड़ पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के 15 मिनट बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी रानीताल के तहत यह मामला पेश आया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रीतो देवी (70) पत्नी हिर सिंह घर से दवाई लेने निकली थी। इसी बीच बने की हट्टी के पास सड़क पार करते समय महिला को बाइक सवार श्रद्धालुओं ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हुजुर्ग महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। लेकिन इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिस बाइक के साथ महिला की टक्कर हुई उसमे 2 लोग सवार थे जो होशियारपुर से थे और कांगड़ा की ओर जा रहे थे।

उधर ज्वालाजी पुलिस ने मामला अन्य चोंकी का होने के चलते अपनी कागजी कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी रानीताल पुलिस चोंकी में दी। डी एस पी देहरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।