प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन लोगों की मौत सड़क हादसों में हो रही है। ताजा मामला जिला कांगड़ा में सामने आया है। यहां शनिवार सुबह मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर एक 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा वीरता के पाश पेश आया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवासी 20 वर्षीय शान शर्मा शनिवार सुबह कार में सवार होकर धर्मशाला से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच वीरता के पास युवक की कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…