Follow Us:

भाई बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार, चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा थाना के अंतर्गत एक प्रवासी चचेरे भाई ने अपनी बुआ की लड़की को हवस का शिकार बना कर भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्रवासी व्यक्ति जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है, लंबे समय से कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत रह रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिगा को उसके चचरे भाई ने हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 औरपोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ के लड़के ने जुलाई माह में उसके साथ बलात्कार किया था।

उसने नाबालिग लड़की को धमकी दी थी कि वह किसी से इस बात की चर्चा न करे। 10 नवम्बर को नाबालिगाके पेट में दर्द उठा जिसके चलते उसको उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया जहां उसका अवॉर्शन हो गया। आरोपी फ रार हो गया है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है ताकि आरोपी को जल्द धर दबोचा जाए।