Follow Us:

कांगड़ा: फतेहपुर के मंड क्षेत्र में मिला शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल

मृत्युंजय पुरी |

पुलिस थाना फतेहपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रियाली के बेलालुधियाड़चां में शव मिलने से पुरे इलाके मे दहशत का माहोल है। घटना के संबंध में पंयायत उप प्रधान मखन दीन ने पुलिस चौरी रे के साथ थाना फतेहपुर को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मुकेश कुमार स्पूत्र प्रेम चंद निवासी गांव पाधया डाकघर भोगरवां तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।