Follow Us:

कांगड़ा: नगरोटा बगवां में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

|

पुलिस थाना नगरोटा बगवों के तहत त्रिंड ठारू में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोगों ने बुधवार सुबह त्रिंड ठारू में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंयातयत प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के कोई निशान नहीं है। जिससे प्रारंभिक वक्तव्य में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। युवक की शिनाख्‍त की जा रही है। पुलिस प्रत्‍यक्षदर्शियों सहित अन्‍य लोगों के भी बयान कलमबद्ध करेगी।