कांगड़ा: जयसिंहपुर में युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, सिर पर किए पत्थरों से कई वार

<p>कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते जयसिंहपुर के लाहडू गांव में हत्या का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात को एक युवक की पत्&zwj;थरों से पीट-पीटकर हत्&zwj;या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक युवक की पहचान राजीव कुमार पुत्र सरवण कुमार निवासी लाहड़ू गांव जयसिंहपुर के रूप में हुई है। राजीव स्कूल में जलवाहक का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर के लाहड़ू गांव में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात को राजीव कुमार की हत्या कर दी। राजीव कुमार का शव खैरा-जयसिंहपुर मार्ग घर से करीब 150 मीटर दूरी पर मिला है। बताया जा रहा है शव सड़क पर ही पड़ा था और टांगों पर बड़े-बड़े पत्&zwj;थर रखे हुए थे। व्&zwj;यक्&zwj;ति के सिर पर पत्&zwj;थरों से कई वार किए गए हैं। बताया जा रहा है की राजीव कुमार स्&zwj;कूल से घर आने के बाद दोबारा बाजार की तरफ गया था। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान उनकी किसी के साथ बहस हो गई और उन्होंने तैश में आकर हत्&zwj;या कर दी। डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर और डीएसपी पालमपुर अमित समेत एएसपी धर्मशाला दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्&zwj;क्&zwj;वाड भी घटनास्&zwj;थल पर लाई गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

5 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

11 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

14 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

24 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

46 mins ago

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

3 hours ago