कांगड़ा: शादी के अगले ही दिन फरार हुई नई नवेली दुल्हन, आभूषण भी गायब

<p>उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत छत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित दुल्हन शादी के अगले ही फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ आभूषण भी ले गई है। महिला के फौजी पति और परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार छत्र पंचायत के गांव कंगरुट में 3 दिसंबर को जसूर के थोडियां गांव का एक फौजी बारात लेकर आया। फौजी ने पूरे रस्मों रिबाज के साथ महिला के साथ सात फेरे लिए और उसकी मांग में सिंदूर भरकर 4 दिसंबर को अपनी नवविवाहित दूल्लन को लेकर बारात संग अपने घर पहुंचा। उसी दिन हार फेर की रस्म के लिए फौजी अपनी दुल्हन को लेकर अपने ससुराल पहुंचा। जहां दुल्हन के माता पिता ने बेटी की शादी की खुशी में जागरण का आयोजन किया था। दोनों नवविवाहित दंपत्ति पूरी रात जागरण देखते रहे। इसी बीच सुबह 4 बजे के करीब दुल्हन शौच जाने के बहाने घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी।</p>

<p>काफी देर बीत जाने के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो उसके पति और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इस बीच उन्हें संदेह हुआ की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसको लेकर दुल्हन के पति और उसके माता पिता ने रैहन पुलिस चौकी और पुलिस थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पति और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तालाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर सभी पुलिस चौकियों और थाना को सूचित कर दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago