Follow Us:

कांगड़ा: टैक्सी चालक हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत 27 वर्षीय की युवक हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत रिन गांव में सड़क पर टैक्सी में चालक की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने शक के आधार पर कांगड़ा की एक महिला को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि जिस रात यह वारदात हुई उस शाम को मृतक पंकज चौधरी काफी देर तक उक्त महिला के घर रहा था।

यह भी बताया जा रहा है कि वह दिनभर इस महिला के साथ ही घूम रहा था। फोन कॉल डिटेल से दोनों की लंबे समय तक बात होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर अधजला शव रिन गांव के जंगल में कैसे पहुंचा। 

आपको बता दें कि पुलिस ने टीका बणी योल निवासी 27 वर्षीय पंकज चौधरी का पिछले सप्ताह अधजला शव सड़क में टैक्सी के अंदर मिला था। युवक की टैक्सी सही सलामत थी और शव को अधजली हालात में टैक्सी के अंदर रखा गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि शक के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।