प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हैरानी की बात ये है कि अब तो महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हो गई हैं। ताजा मामला डमटाल थाना क्षेत्र के तहत पड़ते गांव छन्नी बेली से सामने आया है। नशे का गढ़ कहा जाने वाले इस गांव में जिला नारकोटिक्स सैल की टीम ने दबिश देकर एक महिला से 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। महिला की पहचान नीतू पत्नी विजय कुमार के तौर पर हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए टीम प्रभारी हामिद मोहम्मद ने बताया कि उनकी टीम ने छन्नी बेली गांव नीतू पत्नी विजय कुमार के घर में दबिश दी थी। पुलिस ने घर में चलाए सर्च अभियान के तहत चिट्टे की खेप बरामद की। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को हिरास्त में ले लिया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…