Follow Us:

कांगड़ा: चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नवनीत बत्ता |

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना भवारना के तहत एक दुकान करने वाली महिला के साथ 56 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बताया गया की पीड़ित महिला एक दुकान चलाती है।

जानकारी के अनुसार महिला शाम को अपनी दुकान बंद कर अपने 2 बच्चों के साथ घर को लौट रही थी। इस दौरान आरोपी चाकू दिखाकर उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ मनमानी करने लगा। महिला ने घर आकर आप बीती सुनाई और भवारना थाना आकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला का पालमपुर में मेडिकल करवाकर आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।