कांगड़ा: डमटाल में रेलवे पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव

<p>कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते डमटाल थाना के संघेड़ रेलवे पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रिंकू पुत्र बचन सिंह गांव गोलवा तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। मौत के कारणों के अभी पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए हेड कॉन्स्टेबल दविंद्र सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा डमटाल में रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति के शव होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक नशे का आदी था और काफी समय से यहां घूमता रहता था। इस बात से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिंकू की मौत नशे के कारण हुई है। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2670).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

16 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago