पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां रैत गांव में एक युवती ने गुरुवार देर रात को अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान रिया चौधरी (23) पुत्री स्व. दिलावर सिंह निवासी गांव रैत के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।



