Follow Us:

कांगड़ा: रीडी कुठेडा के जंगल में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी

समाचार फर्स्ट |

पुलिस थाना देहरा की संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीडी कुठेडा में मामव कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह इसी ग्राम पंचायत का एक व्यक्ति जंगल में घास काटने गया तो उसे पहाड़ी पर मानव कंकाल पड़ा मिला। व्यक्ति ने वापस आकर स्थानीय लोगों को इस बारे में सूचना दी। कंकाल के कपड़ों से पहचान कर सुखवंत सिंह ने बताया कि ये उसका भाई संपूर्ण सिंह (52) पुत्र करतार चंद निवासी रीडी कुट है।

उसने बताया कि वह करीब सितंबर महीने से गायब था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना देहरा में लिखवाई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस 2 किलोमीटर पैदल चलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची।