Follow Us:

कांगड़ा: तेज रफ्तार पिकअप ने महिला और बच्चे को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

मनोज धीमान |

शाहपुर के हारचक्कियां में एक पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे पानी भर रही महिला को कुचल दिया। इससे पहले गाड़ी ने एक बच्चें को भी टक्कर मारी है। दोनों घायलों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप गाड़ी एचपी 38ए 9093 ने शाहपुर के हारचक्कियां के संघोली गांव में सड़क किनारे हैंडपंप में पानी भर रही एक महिला ममता देवी पत्नी पुन्नू राम को टक्कर मार दी, जिस कारण महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

जीप चालक ने इससे पहले कुछ ही दूरी पर एक बच्चे को भी टक्कर मार दी है। बच्चा भी गम्भीर रूप से घायल हुए है। बच्चे की आयु 6 साल बताई जा रही है। दोनों को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।