Follow Us:

कांगड़ा: डेढ़ किलो चरस के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

नूरपुर पुलिस की टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपितों की पहचान चमल लाल और अर्जुन सिंह निवासी सुतराहड़ तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है…

डेस्क |

नूरपुर पुलिस की टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपितों की पहचान चमल लाल और अर्जुन सिंह निवासी सुतराहड़ तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे चरस की ये खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नूरपुर पुलिस की टीम लेतरी में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक कार नंबर HP 40B 5670 में नशे की खेप लाई जा रही है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नूरपुर बस स्टैंड के पास कार को रोका और तलाशी के दौरान बैग से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों लोग नशे की खेप के साथ पहले भी पकड़े जा चुके हैं।