Follow Us:

कांगड़ा: प्रेमी की निकली बारात तो प्रमिका ने लगा लिया फंदा, सुसाइड नोट भी छोड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है…

डेस्क |

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला धर्मशाल की रहने वाली है और कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। बताया जा रहा है कि महिला का 2013 में पति से तलाक हो गया था और वह कांगड़ा की हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।

लेकिन बुधवार को जब युवक की बारात निकली तो महिला इस बात को सहन नहीं कर सकी और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी झूठे वादों, प्रताड़ना और युवक की दूसरी जगह शादी होने की बात पर इतनी परेशान हो गई थी कि उसने अपने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया।