Follow Us:

कांगड़ा: बाथरूम में नहा रही महिलाओं का युवक ने खींचा फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

|

हिमाचल: कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर की सराय के बाथरूम में नहा रही महिलाओं के एक युवक ने फोटो खींच लिए। महिलाओं ने युवक को ऐसा करते देख लिया और शोर मचाया जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से माता के दर्शनों के लिए मंदिर की सराय में एक परिवार के लोग रुके हुए थे। सुबह के समय जब महिलाएं स्नान के लिए बाथरूम में गईं, तो रोशनदान से एक युवक चुपके से इनकी फोटो खींचने लगा।

जब एक महिला की नजर उस पर पड़ी तो युवक वहां से भाग निकला। इसी बीच महिलाओं ने शोर मचा दिया। बताया जा रहा है कि युवक भी बाहरी राज्य से मंदिर में आया था और अपने परिवार के साथ सराय में रूका हुआ था।

पीड़ित महिलाओं ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उक्त युवक को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म नहीं कबूला है। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।