Follow Us:

कांगड़ा : संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पी. चंद, शिमला |

कांगड़ा में शाहपुर के लापियाण में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी प्रगौड़ पंचायत लापियाण के रूप में की गई है। संजय लपियाण में चौकीदारी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले संजय का अपनी पंचायत के कुछ रसूखदारों से झगड़ा हुआ था। झगड़े के 2 दिन बाद संजया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। संजय के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।