Follow Us:

कुल्लू में धरा भगौड़ा हत्या का आरोपी, कर्नाटक पुलिस मौके पर पहुंची

ग़ौरव |

कुल्लू में कर्नाटका पुलिस ने एक भगोड़े मर्डर के आरोपी को ग़िरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के मदद से आरोपी का पता लगाया गया और शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने उसके धर दबोचा।

एसपी कुल्लू ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कर्नाटक पुलिस एक हत्यारे की तलाश में यहां आई थी, जिसमें स्थानीय पुलिस ने अपना पूरा योगदान दिया और आरोपी को पकड़ा गया।  उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उक्त आरोपी ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर बैंलौर में एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था। तब से लेकर अब तक वे फरार चल रहा था। लिहाजा आरोपी पुलिस की पकड़ में है और उसे कर्नाटका लेजाया जा रहा है।