<p>कर्नाटक और हरियाणा से परिवार सहित मनाली घूमने आए दो पर्य़टकों दिल का दौरा पड़ा, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। कर्नाटक के बेगलुरू निवासी अमीर जन( 75) पुत्र इरशाद शरीफ परिवार के संग मनाली और लाहुल-स्पीति घूमने आए थे।</p>
<p>लाहुल-स्पीति से मनाली लौटते समय रोहतांग ने नजदीक अमीर जन को दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने उन्हें मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पानीपत हरियाणा के राकेश पुत्र हनी राम को मनाली में ही दिल का दौरा पड़ा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेंगलुरू के 75 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3758).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…