Follow Us:

मंडीः किराए के कमरे में खाना बनाते समय करसोग निवासी की करंट लगने से मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मंडी के एक दर्दनाक घटना सामन आई है। यहां सुंदरनगर के पुंगरू गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान शोभाराम पुत्र नोरू राम निवासी नारायणा बली करसोग के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार शोभाराम कमरे में अकेला था और वह रसोई में खाना बना रहा था। वह यहां अपने किराये के मकान में खाना बना रहा था। इस दौरान वह खाना बना रहा था।  इसी दौरान कमरे में मौजूद हीटर की चपेट में आ गयाऔर पूरी तरह झुलस गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे छोड़ गया है। मृतक सिहली स्कूल में चौथी श्रेणी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि मृतक शोभाराम अभी चार दिन पहले ही किराये के इस कमरे में आया था। कमरा बदलने के बाद उसकी पत्नी भी वापस गांव चली गई थी। कमरे से जलने की बदबू आने पर मकान मालिक शोभाराम के कमरे पहुंचा। मकान मालिक ने उसे करंट से झुलसा पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गई और मामला दर्जकर लिया। उधर, सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।